Posts

Showing posts with the label छोले-भटूरे

चटपटे पंजाबी छोले-भटूरे

Image
 भटूरे के लिये आवश्यक सामग्री 1. मैदा 500 ग्राम, 2. सूजी 100ग्राम, 3. दही आधा कटोरी, 4. नमक स्वादानुसार, 5. चीनी आधा छोटी चम्मच, 6. बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच, 7. तेल - तलने के लिये 8. भटूरा बनाने की विधि मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग पाउडर, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये। गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये। गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर ढक कर रख दीजिये। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। गूथे हुये आटे से एक टेबिल स्पून आटे के बराबर आटा निकालिये। लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है। पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये| छोले के लिए आवश्यक सामग्रीकाबुली चना एक कटोरी या 150 ग्राम, खाना वाला सोडा आधा चम्मच, टमाटर -3-4 मीडियम साइज, हरी मिर्च - 2-3, अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, रिफाइन्...